तपोवन विष्णुगाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट टाउनशिप में मीडिया संवाद का आयोजन,राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी सर्वदा समर्पित – संजय कुँवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

 

जोशीमठ : तपोवन विष्णुगाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट टाउनशिप में मीडिया संवाद का आयोजन,राष्ट्र निर्माण में एनटीपीसी सर्वदा समर्पित
जून 2024 तक परियोजना कार्य पूर्ण होने का दृढ़ संकल्प,आर०पी० अहिरवार : महा प्रबंधक TVHPP

एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड़ हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के जोशीमठ स्थित टाउनशिप में आज राजेंद्र प्रसाद अहिरवार,महाप्रबंधक,की गरिमामयी अध्यक्षता में स्थानीय इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया से जुड़े पत्रकारों के साथ “मीडिया संवाद” के रूप में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इस मीडिया संवाद कार्यक्रम में गत 7 फरवरी 2021को ऋषि गंगा तपोवन घाटी में आई प्राकृतिक आपदा के बाद परियोजना को पुनः संचालित किए जाने की प्रक्रिया सहित परियोजना ने आपदा के दौरान अपने जिन कामगारों को खोया उनके आश्रितों को दिये गए मुआवजे की भी जानकारी दी गई। साथ ही परियोजना प्रभावित गाँवों में हुए सामुदायिक विकास कार्यों,जन कल्याणकारी योजनाओ सहित 7 फरवरी की आपदा के बाद एनटीपीसी द्वारा परियोजना को पुनः पटरी पर लाने में किये गए कार्यों का प्रोजेक्टर से प्रजन्टेशन भी दिया गया।

अपने संबोधन में महाप्रबंधक आर०पी० अहिरवार ने जानकारी दी की परियोजना की सभी साइटों पर निर्माण कार्य सुचारु है और कार्य प्रगति पर है। NTPC प्रबन्धन पूरी लगन से परियोजना कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने हेतु दृढ़ संकल्पित है। कहा की अब बैराज स्थल के मलवे को भी पूरा साफ कर दिया गया है। उन्होंने मीडिया संवाद के दौरान आश्वासन भी दिया की सभी के सामूहिक अथक प्रयासों से जून 2024 तक परियोजना का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। इस दौरान मीडिया कर्मियों और NTPC अधिकारियों द्वारा जलआपदा में खोये गए अपने कामगार भाइयों की स्मृति में बने टाउनशिप स्थित स्मृति उद्यान वाटिका में वृक्षारोपण भी किया। इस मीडिया सम्वाद मे मुकेश अग्रवाल (अपर महा० परियोजना),उमेश कुमार अपर महाप्रबंधक एच०आर०), ए०आर० महा पात्रा(योजना एवं पद वति),सी०डी० तिवाडी (अपर महा० पर्यावरण), वरिष्ठ प्रबंधक सुरक्षा,और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सहित नवजोत कौर (कार्यपालक) कारपोरेट कम्युनिकेशन NTPC मौजूद रही।

Next Post

उत्तरकाशी रवाईं घाटी के गैर गांव में अमावस की रात्रि भव्य रूप में मनाया जाता देवलांग पर्व - अशिता डोभाल की रिपोर्ट

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की रवाईं घाटी में पौराणिक सभ्यता और संस्कृति के अनुरूप त्योहारों व उत्सवों को बड़े स्तर पर मनाने के रीति-रिवाज पौराणिक काल से चले आ रहे हैं। यही कारण है कि रवाईं घाटी के लोगों द्वारा त्योहारों को अनूठे रूप में मनाए जाने से प्रत्येक त्योहार […]

You May Like