
चारधाम यात्रा खोलने को लेकर बदरीनाथ धाम में चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को 11वें दिन भी जारी रहा। श्री बद्रीश संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे इस जन आंदोलन में स्थानीय व्यापार सभा,तीर्थ पंडा समाज हक हकुकधारी, पर्यटन/तीर्थाटन कारोबारी,सहित स्थानीय बामणी,माणा गाँव की महिलाएं शामिल हैं।आज बद्रीनाथ धाम के हरेंद्र भंडारी, गोविंद राणा,इन्द्रजीत मेहता और जसवंत मेहता धरने पर बैठे।

