जनदेश ने राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ के छात्रों बांटा मास्क, कोरोना बचाव के लिए किया जागरूक – संजय कुंवर जोशीमठ

Team PahadRaftar

राजीव गांधी अभिनव विद्यालय जोशीमठ के 82 छात्रों को क्रिप्टो राहत के तहत जनदेश सामाजिक संगठन चाइल्ड लाइन सब सेंटर जोशीमठ द्वारा मास्क वितरण किया गया। नौनिहालों को संस्था की टीम के द्वारा करोना की तीसरी लहर के बारे में व्यापक रूप से जानकारी दी गई। सामाजिक दूरी का पालन करने सैनिटाइजर का उपयोग करने स्वच्छता एवं भीड़-भाड़ से दूर रहने की जानकारी दी गई। जनदेश टीम की हेमा पवार ने छात्रों को 1098 आकस्मिक सेवा की जानकारी दी। नौनिहालों के साथ चर्चा में कहा कि 1098 सेवा आपातकालीन बच्चों की सेवाएं कभी भी कोई कठिनाई आने पर बच्चे इस नंबर पर सीधा संपर्क कर सकते हैं। जनदेश की कलावती सानी बच्चों के साथ होने वाले भेदभाव के बारे में बच्चों को समझाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने अधिकार के लिए आगे आना होगा। 0से 18 वर्ष के बच्चों से बाल मजदूरी बच्चों का किसी प्रकार से उत्पीड़न भेदभाव नहीं कर सकते हैं कानूनी उसे गैरकानूनी है नहीं कहा की आपात स्थिति में बच्चों की मदद की गैर सरकारी सरकारी विभाग सहायता करते हैं। चाइल्ड हेल्पलाइन की जानकारी प्रत्येक अभिभावक बच्चों को होनी चाहिए। जोशीमठ क्षेत्र में विद्यालय एवं बाल पंचायत के साथ जनदेश कोविड-19 की तीसरी लहर के बारे में व्यापक रूप से जानकारी के साथ जागरूकता अभियान का संचालन करेगा। मास्क वितरण के साथ व्यापक रूप से जानकारी का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी जनदेश के चाइल्ड लाइन कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर देवेंद्र सिंह रावव ने दी।

Next Post

एक्सक्लूसिव : उर्गमघाटी में बरसी आसमानी आफत, अतिवृष्टि से ल्यारी-सलना के पास सड़क बन्द,कई पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त - संजय कुँवर जोशीमठ उर्गम घाटी से

उर्गम घाटी में बरसी आसमानी आफत, अतिवृष्टि से ल्यारी-सलना के पास सड़क बन्द,कई पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त जोशीमठ की जैव विविधता से भरी कल्प घाटी में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित,सलना और ल्यारी तोक के जंगलों में भारी बारिश से अतिवृष्टि की खबर। अतिवृष्टि से […]

You May Like