कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो जीतराम का गोपेश्वर में कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

गोपेश्वर। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का शनिवार को गोपेश्वर और नंदप्रयाग में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उत्साहित कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर नगर में मंदिर मार्ग तक रैली निकाली। कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम ने कहा कि कार्यकर्ता मिशन 2022 के लिए तैयार रहें। डोर-टू-डोर चुनाव अभियान शुरू कर दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर स्तर पर फेल रही है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। जनता की समस्याओं के लिए कांग्रेस जूझती रहेगी, सरकार की जनविरोधी नीतियों को कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएं। जिला पंचायत परिसर में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. जीतराम का स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र भंडारी, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, हरिकृष्ण भट्ट, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान और पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर सिंह बर्त्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल है। आगामी विधान सभा चुनाव में जनता की नजर कांग्रेस पार्टी पर टिकी हुई है। इसका पार्टी को लाभ मिलेगा। वर्तमान समय में बढ़ती मंहगाई से हर वर्ग के लोग कराह रहे हैं। पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे जहां मंहगाई और बढ़ गई है। वहीं किसान, मजदूर, नौकरी पेशा करने वाले सभी लोग परेशान हैं। सरकार के सारे दावे हवा में है। धरातल पर कुछ भी नहीं दिख रहा। जनहित के इन मुद्दों पर सरकार पूरी तरह फेल है।

जनता की समस्याओं को लेकर संघर्ष जारी रखा जाएगा। इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी, प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला, हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व दायित्वधारी युद्घवीर बर्त्वाल, मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान, गोपाल रावत, मीडिया प्रभारी तेजवीर कंडेरी, रविंद्र नेगी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, हरेंद्र सिंह राणा, देवेंद्र फरस्वाण, गोविंद सजवाण, ओम प्रकाश नेगी, महेंद्र नेगी, राकेश बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण बिष्ट, संदीप भंडारी, अन्नू भंडारी, देवी जोशी, नरेंद्र कठैत, योगेंद्र बिष्ट, रैजा चौधरी, उषा रावत, पीसी मैखुरी, सोनू बिष्ट, पंकज बिष्ट, जयदीप रावत, मोंटी परिहार, जयवीर फरस्वाण, नवीन चंदोला आदि मौजूद थे।

Next Post

कैसे रहेंगे पैनखंडा के लोग खुशहाल जब चारधाम यात्रा ठप्प : राजेंद्र भंडारी

पांडुकेश्वर :कैसे रहेंगे पैनखंडा के लोग खुशहाल जब चारधाम यात्रा ठप्प, बदरीपुरी के लोग है बेहाल : राजेंद्र भंडारी संजय कुँवर पांडुकेश्वर/जोशीमठ जोशीमठ विकास खण्ड के नीति माणा घाटी के सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज पांडुनगरी पांडुकेश्वर पहुँचे पूर्व कैबिनेट मन्त्री। राजेंद्र सिंह ने कहा की क्षेत्र में […]

You May Like