मुख्यमंत्री ने किया हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को सम्मानित – पहाड़ रफ्तार

Team PahadRaftar

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वन्दना कटारिया को रोशनाबाद, हरिद्वार स्थित आवास पर जाकर टोकियो ओलंपिक में वंदना के शानदार प्रदर्शन पर उन्हें बधाई दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वन्दना कटारिया को 25 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वन्दना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया। इसके तहत उन्हें 31 हजार रूपये का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। वंदना कटारिया को महिला सशक्तीकरण के तहत ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया गया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि वन्दना कटारिया ने टोकियो ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन से प्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। उत्तराखण्ड की बेटी ने एक मैच में हैट्रिक बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने वन्दना को आगे भी इसी मनोबल से खेलने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है। उन्होंने वंदना कटारिया के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Next Post

सरकार की उपेक्षा से आहत ग्रामीणों ने चोपता बाजार में किया जोरदार प्रदर्शन - लक्ष्मण नेगी की रिपोर्ट

ऊखीमठ। सरकारों की उपेक्षा से आहत रुद्रप्रयाग जिले के तल्लानागपुर क्षेत्र के लोगों का आक्रोश सड़कों पर फूटा। हजारों की संख्या में आये ग्रामीणों ने चोपता बाजार में जोरदार विशाल प्रदर्शन किया और सत्ताधारी सरकार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। आक्रोशित जनता ने सभाकर साफ ऐलान किया कि अब क्षेत्र […]

You May Like