
पैनखंडा क्षेत्र की अन्तरीक्षा मेहता ने CSIE 12 वीं परीक्षा में 98% अंक अर्जित कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
संजय कुँवर जोशीमठ
जोशीमठ विकासखंड के पाण्डुकेश्वर की अन्तरीक्षा मेहता पुत्री भारत मेहता ने CSIE की 12 वीं बोर्ड में देहरादून के जाने माने सेंट जोजफ स्कूल से 98 प्रतिशत अंक लेकर जोशीमठ ब्लॉक का गौरव बढ़ाया। उनकी इस सफलता पर नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ शेलेंद्र पंवार ने पैनखंडा की इस होनहार छात्रा को अपनी शुभकामनाएं भेजी है।
पहाड़ रफ्तार टीम की और से भी बहुत बहुत बधाई इस होनहार बेटी के लिए।