बदरीनाथ : अमित शाह के जन्मदिन पर बदरीनाथ धाम में महाभिषेक पूजा

Team PahadRaftar

बीकेटीसी पदाधिकारियों ने की गृहमंत्री के दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना

संजय कुंवर बदरीनाथ। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम में भगवान बदरी विशाल की प्रातःकालीन महाभिषेक पूजा विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से आयोजित पूजा में गृहमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति प्रदान करने की कामना की गई।

भगवान बदरी विशाल के अभिषेक और पूजा-अर्चना का संपादन मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने किया। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती और समिति सदस्य धीरज पंचभैया मोनू भी पूजा में शामिल हुए। भगवान बदरी विशाल से देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना भी की गई।

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने अपने संदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल स्वास्थ्य और दीर्घ जीवन की कामना की। वहीं, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने भी उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए प्रार्थना की कि भगवान बदरी विशाल उन्हें राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर शक्ति और सामर्थ्य प्रदान करें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनीता नौटियाल और वरिष्ठ पुरोहित राहुल पंचभैया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बदरीनाथ धाम से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, धामी सरकार को घेरने की तैयारी

संजय कुंवर, बदरीनाथ धाम। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश में उत्तराखंड न्याय यात्रा का आगाज कर सरकार को जनहित के मुद्दों पर घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में भू-बैकुंठ नगरी बदरीनाथ धाम से कांग्रेस प्रदेश […]

You May Like