गोपेश्वर : पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी पति गिरफ्तार, जेल भेजा

Team PahadRaftar

अखिलेश सती 

गोपेश्वर : पत्नी से मारपीट और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गोपेश्वर पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, 23 सितंबर 2026 की रात गोपेश्वर थाना क्षेत्र में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले में वादिनी ने क्यार्की देवलधार निवासी विक्रम लाल (42) पर पत्नी से मारपीट करने और उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने 18 अक्टूबर को पठियालधार पुलिस चौकी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।

पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनोद रावत, हेड कांस्टेबल विवेक रावत, कांस्टेबल हरेन्द्र, चालक कांस्टेबल प्रदीप कुकरेती, एसओजी कांस्टेबल रजत शर्मा और महिला होमगार्ड बबीता शामिल रहे।

Leave a Reply

You May Like