गौचर : डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़े शिक्षक, डायट गौचर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Team PahadRaftar

डिजिटल शिक्षा की ओर बढ़े शिक्षक, डायट गौचर में पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

केएस असवाल

गौचर (चमोली)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), गौचर में 13 से 17 अक्टूबर तक आयोजित पांच दिवसीय आधारभूत कंप्यूटर प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इसमें चार विकासखंडों के 20 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

डायट प्राचार्य आकाश सारस्वत ने कहा कि कंप्यूटर प्रशिक्षण से शिक्षण कार्य को रोचक बनाने के साथ प्रशासनिक कार्यों को भी सरल किया जा सकता है।

कार्यक्रम समन्वयक सुमन भट्ट ने बताया कि प्रशिक्षण में शिक्षकों को माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल, पावर पॉइंट, ई-मेल, गूगल शीट, स्मार्ट बोर्ड, विभागीय वेबसाइटों और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग की जानकारी दी गई।

मुख्य संदर्भदाता दिनेश बधानी और आलोक रंजन नेगी ने शिक्षकों को विभिन्न डिजिटल उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को उपयोगी और समयानुकूल बताया। इस अवसर पर डायट के संकाय सदस्य कमलेश कुमार, गजपाल राम सहित अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : कार्तिक संक्रांति पर बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव, नारद शिला पर हुई पूजा-अर्चना

कार्तिक संक्रांति पर बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव, नारद शिला पर हुई पूजा-अर्चना संजय कुंवर  बदरीनाथ धाम। कार्तिक संक्रांति के पावन अवसर पर शनिवार को श्री बदरीनाथ धाम में श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के संयुक्त तत्वावधान में नारद उत्सव मनाया गया। इस दौरान नारद […]

You May Like