गोपेश्वर : गजेंद्र सिंह रावत निर्विरोध बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

Team PahadRaftar

गजेंद्र सिंह रावत निर्विरोध बने जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष

चमोली। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी गजेंद्र सिंह रावत निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। उनके निर्विरोध निर्वाचन से सहकारिता क्षेत्र के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए गजेंद्र सिंह रावत को जिम्मेदारी सौंपी गई। अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उन्होंने कहा कि जिले में सहकारिता आंदोलन को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। किसानों, छोटे कारोबारियों और ग्रामीणों तक बैंकिंग सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने के साथ सहकारी संस्थाओं को सशक्त किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बैंक के कामकाज में पारदर्शिता और जनहित को प्राथमिकता दी जाएगी। सरकार और बैंक की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों व ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

गजेंद्र सिंह रावत के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सहकारिता क्षेत्र से जुड़े सदस्यों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी। समर्थकों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला सहकारी बैंक विकास और जनसेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करेगा।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : दिवंगत पत्रकार हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी को पत्रकार कल्याण कोष से मिली पांच लाख की सहायता

 गोपेश्वर। दिवंगत पत्रकार एवं दैनिक जागरण के संवाददाता रहे स्व. हरीश सिंह बिष्ट की पत्नी पूनम देवी को पत्रकार कल्याण कोष (कारपस फंड) से पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। मंगलवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पूनम देवी को सहायता राशि […]

You May Like