
मेधावी छात्रवृत्ति में शहीद दिलवर सिंह नेगी जूहा स्कूल के तीन विद्यार्थियों का चयन
केएस असवाल गौचर : मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना 2026-27 में शहीद दिलवर सिंह नेगी राजकीय जूनियर हाईस्कूल ईड़ाबधाणी के तीन विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। विद्यार्थियों के चयन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
विद्यालय से ईशानी, आरुष्या और तनिष्क का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। तीनों विद्यार्थियों के चयन पर विद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष वंदना ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि तीन विद्यार्थियों का छात्रवृत्ति के लिए चयन होना विद्यालय के लिए गौरव का विषय है।
विद्यालय की अध्यापिका दशमन्ती राणा, शिक्षक गजेन्द्र सिंह नेगी और प्रधानाध्यापक दिनेश चंद्र भट्ट ने भी विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणादायी है। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी मेहनत और लगन से अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

