
राष्ट्रीय खेल दिवस पर युवाओं ने दिखाई खेल प्रतिभा, कबड्डी में वारियर ज्योर्तिमठ बनी विजेता
क्रॉस कंट्री और चित्रकला प्रतियोगिताओं में भी खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन, सोमवार को होंगे फाइनल मुकाबले
ज्योतिर्मठ। संजय कुंवर। युवा खेल विकास समिति ज्योतिर्मठ की ओर से आयोजित राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के द्वितीय दिवस विभिन्न खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में टीम वारियर ज्योतिर्मठ ने विजेता और जेपी विद्या मंदिर मारवाड़ी की टीम ने उपविजेता का खिताब हासिल किया।

खेल आयोजन के अतिविशिष्ट अतिथि नवीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड ग्रुप के डिप्टी कमांडर कर्नल रविराज चौहान और उप जिलाधिकारी ज्योतिर्मठ चंद्रशेखर वशिष्ठ ने कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान कबड्डी के प्रायोजक शिवम थपलियाल मौजूद रहे। निर्णायक की भूमिका अभय हिंदवाल, महेंद्र चौहान और प्रिया डिमरी ने निभाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद ज्योतिर्मठ की अध्यक्ष देवेश्वरी शाह ने की।
विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्नल मोहिंदर सिंह डोगरा, कार्यवाहक कमान अधिकारी गढ़वाली स्काउट, एनटीपीसी के एजीएम राजेंद्र कुमार जोशी और थाना अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेंद्र सिंह रावत मौजूद रहे।
क्रॉस कंट्री में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के अंडर-14 बालक वर्ग में राहुल ने प्रथम, शुभम पवार ने द्वितीय, आयुष्मान भुजवान ने तृतीय, अरनव कन्याल तपोवन ने चौथा और अंशु ने पांचवां स्थान हासिल किया।
अंडर-17 बालक वर्ग में प्रीतम प्रथम, आर्यन पवार तपोवन द्वितीय, रमन भुजवान तृतीय, मयंक मिश्रा चतुर्थ और सचिन पांचवें स्थान पर रहे।
ओपन वर्ग में शिवम भुजवान प्रथम, मोहित द्वितीय, दिशांत तृतीय, सीमांत चतुर्थ और अनिरुद्ध भट्ट पांचवें स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में अंकिता भुजवान प्रथम, दिव्या भुजवान द्वितीय, अनन्या सेमवाल तृतीय और अनामिका भुजवान चतुर्थ रहीं। संजना और आसमी संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहीं।
चित्रकला में भी बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
चित्रकला प्रतियोगिता के कक्षा एक व दो वर्ग में मानसी ने प्रथम, शिवांशी ने द्वितीय और प्रसन्न ने तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा तीन से पांच वर्ग में अंशिका उनियाल प्रथम, उज्जवल गोस्वामी द्वितीय और कनिष्क सती तृतीय रहे। कक्षा छह से आठ वर्ग में गरिमा प्रथम, आरव सिंह द्वितीय और निहारिका तृतीय रहीं।
कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा फुटबाल, वालीबाल, बैडमिंटन और महिला-पुरुष वर्ग की रस्साकशी प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल मुकाबले पूरे हो चुके हैं। सोमवार को सभी खेलों के फाइनल मुकाबले और पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
दोपहर बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य आंदोलनकारी एवं उत्तराखंड क्रांति दल सदस्य कमल किशोर डिमरी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में किरण डिमरी, सत्य प्रकाश पांडे, सौरभ नौटियाल और महावीर पंवार मौजूद रहे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रायोजक संतोष राणा रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा खेल विकास समिति के सदस्यों सहित दिव्या भंडारी, अपेक्षा राणा, अमीषा बिष्ट, सपना रावत, जयप्रकाश भट्ट, विजय सती, देवेश कुंवर, प्रवीण, प्रदीप पंवार, आशीष सेमवाल, वैभव डिमरी और जगदीश बहुगुणा ने सहयोग किया।
