गोपेश्वर : राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

Team PahadRaftar

राइका बैरागना में पीटीए की बैठक, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर

गोपेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के चहुंमुखी विकास तथा छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रधानाचार्य मनोज तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों को अनुशासन के साथ पढ़ाई और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों पर समान रूप से ध्यान देना चाहिए। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा और विद्यालयी गतिविधियों में सहयोग की अपील की।

नवनिर्वाचित पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट ने विद्यालय के विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। बैठक में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर कल्पेश्वर ममगाईं, गजेंद्र लाल, दिनेश शाह, बसुदेव झिंक्वाण, विनिता खत्री, रेखा कंडेरी, पदमा रावत, दीप्ति रावत, आरती राणा, सुषमा कोहली, सुनील बिष्ट, रविंद्र बर्त्वाल सहित अनेक शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिर्मठ : पर्यावरण जन-जागरण सप्ताह का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राएं सम्मानित

संजय कुंवर, ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ज्योतिर्मठ में हरेला पर्व के अवसर पर 16 से 23 जुलाई तक आयोजित पर्यावरण जन-जागरण सप्ताह का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। सप्ताहभर चले कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। […]

You May Like