पीपलकोटी : बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, महिला श्रद्धालु की मौत

Team PahadRaftar

बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, महिला श्रद्धालु की मौत

संवाददाता, चमोली : बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भनेरपानी में शनिवार को पहाड़ी से गिरे बोल्डर की चपेट में आने से बदरीनाथ धाम जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दो अन्य यात्री घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर यातायात भी प्रभावित हो गया।

पुलिस के अनुसार, पीपलकोटी से आगे भनीरपानी में पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने के कारण बस उसकी चपेट में आ गई। हादसे में घायल यात्रियों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दिल्ली के उत्तम नगर निवासी 26 वर्षीय रेनू किरोड़ीवाल पुत्री दीवान चंद्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।

हादसे में कानपुर निवासी पप्पू मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय गोपेश्वर रेफर किया गया है। वहीं गुरुग्राम निवासी तन्नू छेत्री को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बोल्डर गिरने से बदरीनाथ हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। मार्ग पर फंसे यात्रियों और तीर्थयात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है। प्रशासन की ओर से मार्ग को सुचारु करने के लिए मलबा हटाने का कार्य कराया जा रहा है। मध्य रात्रि में बदरीनाथ हाईवे खोल दिया गया है। जिससे दोनों ओर फंसे वाहन की आवाजाही कराई गई।

पुलिस ने यात्रियों से मौसम और पहाड़ी क्षेत्रों की परिस्थितियों को देखते हुए सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

जोशीमठ : विश्व पर्यावरण दिवस पर ल्यारी-थौणा और उर्गम में हुआ पौधारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ल्यारी-थौणा और उर्गम में हुआ पौधारोपण संजय कुंवर संवाददाता, जोशीमठ : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की जोशीमठ रेंज की ओर से ग्राम सभा ल्यारी-थौणा में महिला मंगल दल के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं राजकीय इंटर […]

You May Like