चमोली : जनपक्षीय पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान, शेखर रावत को मिलेगा गौरा देवी सम्मान

Team PahadRaftar

चमोली। जनपद के वरिष्ठ पत्रकार शेखर रावत को पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 2026 के प्रतिष्ठित गौरा देवी पर्यावरण सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उन्हें आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उर्गम घाटी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। उनके चयन की घोषणा के बाद जिले के पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और बुद्धिजीवियों में खुशी का माहौल है।

शेखर रावत लंबे समय से जनपक्षीय पत्रकारिता के माध्यम से समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को मुखरता से उठाते रहे हैं। पत्रकारिता के साथ-साथ उन्होंने सामाजिक और शैक्षिक गतिविधियों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। जाखेश्वर शिक्षण संस्थान के सहयोग से ग्रामीण विकास, शिक्षा और जनजागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को व्यापक सराहना मिली है।

सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में लोकपाल की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इस दौरान उन्होंने पारदर्शिता सुनिश्चित करने और जन शिकायतों के निस्तारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पत्रकारिता के क्षेत्र में शेखर रावत का लंबा और निष्पक्ष सफर रहा है। उन्होंने अमर उजाला सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वह दूरदर्शन के चमोली जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता ने उन्हें जिले में एक अलग पहचान दिलाई है।

गौरा देवी के नाम पर दिए जाने वाले इस सम्मान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक चेतना और जनहित के कार्यों को बढ़ावा देना है। ऐसे में शेखर रावत का चयन उनके दशकों लंबे पत्रकारिता जीवन, सामाजिक प्रतिबद्धता और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान माना जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : चारधाम यात्रा में ओवरस्पीडिंग पर कसेगा शिकंजा, बाइकर्स पर रहेगी विशेष नजर

चमोली : चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी गौरव कुमार ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों पर सभी व्यवस्थाएं समय रहते दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ओवरस्पीडिंग और […]

You May Like