चमोली : बदरीनाथ में बागेश्वर धाम सरकार की कथा संपन्न, बोले- तीर्थों की गरिमा बनाए रखना हम सबका दायित्व

Team PahadRaftar

धैर्य को बताया सफलता का मंत्र, रिमझिम बारिश के बीच अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

संजय कुंवर संवाददाता, बदरीनाथ : श्री बदरीनाथ धाम में पिछले पांच दिनों से चल रही बागेश्वर धाम सरकार की श्री बदरीनाथ महिमा एवं श्री सत्यनारायण कथा का रविवार को विधिवत समापन हो गया। कथा के अंतिम दिन रिमझिम बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचे और आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन किए।

रविवार को बागेश्वर धाम सरकार खाक चौक स्थित आश्रम से बाबा योगेश्वर दास बालकनाथ महाराज के सानिध्य में कथा स्थल अराइवल प्लाजा पहुंचे। इस दौरान मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया और श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया।

कथा के अंतिम दिन अपने प्रवचन में आचार्य धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि जीवन में धैर्य और सब्र का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि सब्र से ही हर कार्य सफल होता है, लेकिन आज के समय में लोगों के भीतर धैर्य की कमी देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि “सब्र ही शबरी है”, इसलिए जीवन में धैर्य बनाए रखना चाहिए। धैर्य और संयम के बल पर व्यक्ति बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकता है।

उन्होंने बदरीनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं और सनातन धर्मावलंबियों से तीर्थ स्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील की। कहा कि तीर्थ हमारी सनातन संस्कृति और आस्था की अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण और संवर्धन करना प्रत्येक श्रद्धालु का कर्तव्य है। तीर्थों की पवित्रता और मर्यादा बनाए रखने में सभी को योगदान देना चाहिए।

पांच दिवसीय कथा के समापन पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर भगवान बदरीविशाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। कथा स्थल पर पूरे दिन भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा।

आचार्य धीरेंद्र शास्त्री की प्रमुख बातें

  • धैर्य सफलता की सबसे बड़ी कुंजी
  • “सब्र ही शबरी है”, धैर्य बनाए रखें
  • तीर्थों की पवित्रता और गरिमा बनाए रखें
  • सनातन संस्कृति की धरोहरों का संरक्षण जरूरी
  • श्रद्धा और संयम से जीवन में सफलता संभव।

Leave a Reply

Next Post

बूँगा अग्निकांड पीड़ितों से मिले मुकेश नेगी, अतिरिक्त सहायता दिलाने की मांग  केएस असवाल, गौचर। कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने रविवार को ग्राम बूँगा (पाटियोंखाल) में हुए अग्निकांड से प्रभावित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को […]

You May Like