चमोली : ज्योतिर्मठ में विद्या भारती की तीन दिवसीय आचार्य कार्यशाला शुरू

Team PahadRaftar

नई शिक्षा नीति और आधुनिक शिक्षण तकनीकों पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

संजय कुंवर ज्योतिर्मठ :  विद्या भारती से संबद्ध में जनपद चमोली की संकुल स्तरीय आचार्यों की तीन दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई है। कार्यशाला में शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप आधुनिक शिक्षण तकनीकों और भारतीय ज्ञान परंपरा आधारित शिक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला का उद्घाटन संकुल प्रमुख , मास्टर ट्रेनर , संकुल प्रशिक्षण प्रमुख और ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।

तीन दिवसीय कार्यशाला में पंचपदी पाठ योजना, आधारभूत विषयों के क्रियान्वयन, शारीरिक एवं योग शिक्षा, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, इंग्लिश स्पोकन और शिक्षण की तकनीकी आधारित विभिन्न विधाओं पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ के रूप में , , और ने अपने अनुभव साझा किए।

जनपद चमोली के आठ विद्यालयों से पहुंचे 60 आचार्यों ने तीन दिनों तक शिक्षण की आधुनिक तकनीकों का अभ्यास किया। वक्ताओं ने कहा कि विद्या भारती का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करना है। साथ ही शारीरिक शिक्षा, योग, संगीत, संस्कृत, नैतिक शिक्षा और भारतीय ज्ञान परंपरा के माध्यम से विद्यार्थियों में राष्ट्रभक्ति और संस्कारयुक्त वातावरण विकसित करना भी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : गौचर में इस बार और भव्य होगी रामलीला, जून से शुरू होंगे ऑडिशन

गौचर में इस बार और भव्य होगी रामलीला, जून से शुरू होंगे ऑडिशन केएस असवाल गौचर : जन कल्याण लोक सेवा समिति की बैठक में इस वर्ष दशहरा मेले के दौरान आयोजित होने वाली रामलीला को लेकर कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक अध्यक्ष सुनील पंवार की अध्यक्षता में संपन्न […]

You May Like