गौचर : भारतीय भाषाओं से होगा साक्षात्कार, गौचर में समर कैम्प शुरू

Team PahadRaftar

भारतीय भाषाओं से होगा साक्षात्कार, गौचर में समर कैम्प शुरू

केएस असवाल 

गौचर : पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में बुधवार से भारतीय भाषा समर कैम्प का शुभारंभ हो गया। सात दिवसीय कैम्प 27 मई से दो जून तक चलेगा। उद्घाटन कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतीय भाषाओं के संरक्षण और उनके महत्व पर जोर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीए अध्यक्ष सूरज सिंह रावत व संयोजक सुनील झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य रजत सिंह बिष्ट ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी पहचान और संस्कृति का आधार है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय भाषाओं और परंपराओं से जोड़ने का कार्य करते हैं।

इस दौरान शिक्षक शुभम चन्द्र रतूड़ी सहित अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन हर्षित ध्यानी ने किया।

Next Post

चमोली : बेमरू गांव में एनडीआरएफ ने सिखाए आपदा से बचाव के तरीके

दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव में एनडीआरएफ ने दिया आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण चमोली। दशोली ब्लॉक के बेमरू गांव स्थित पंचायत भवन में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की ओर से एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीणों, वन पंचायत सदस्यों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग […]

You May Like