चमोली : बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक खाई में गिरी; असम के युवक की मौत

Team PahadRaftar

बदरीनाथ हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बाइक खाई में गिरी; असम के युवक की मौत

केएस असवाल कर्णप्रयाग : चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे पर गौचर और कर्णप्रयाग के बीच गलनाऊं के पास शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम जा रहे युवकों की एक बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकराते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में असम निवासी युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार पांच बाइकों और एक कार में सवार कुछ दोस्त बदरीनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। इसी दौरान गलनाऊं के पास एक बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दो युवक खाई में जा गिरे। इनमें एक युवक चट्टान पर अटक गया, जबकि दूसरा गहरी खाई में गिर गया।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कर्णप्रयाग विनोद थपलियाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया। कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक लाया गया और 108 एंबुलेंस से उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग पहुंचाया गया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने सोम बोस्या पुत्र रोबिन बोस्या निवासी जोराहाट, असम, उम्र 25 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल ऋतिक पुत्र धनंजय निवासी बक्सर, बिहार, उम्र 25 वर्ष का उपचार अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस के अनुसार मृतक युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

ज्योतिर्मठ : छात्र संसद शपथ समारोह में गूंजा नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश

छात्र संसद शपथ समारोह में गूंजा नेतृत्व और राष्ट्रसेवा का संदेश संजय कुंवर ज्योतिर्मठ। सरस्वती विद्या मंदिर में सत्र 2026-27 के छात्र संसद एवं कन्या भारती शपथ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षा, संस्कार और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। समारोह […]

You May Like