रूद्रप्रयाग : केदारनाथ यात्रा में बढ़ी भीड़, एसपी ने सोनप्रयाग-गौरीकुंड में संभाली व्यवस्था

Team PahadRaftar

केदारनाथ यात्रा में बढ़ी भीड़, एसपी ने सोनप्रयाग-गौरीकुंड में संभाली व्यवस्था

लक्ष्मण नेगी रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने शनिवार को सोनप्रयाग और गौरीकुंड क्षेत्र का निरीक्षण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों को भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।

पुलिस के अनुसार यात्रा शुरू होने के एक माह के भीतर अब तक 7.82 लाख श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं। पिछले कुछ सप्ताह से वीकेंड पर यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे सोनप्रयाग और गौरीकुंड क्षेत्र में दबाव बढ़ रहा है।

निरीक्षण के दौरान एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए और वायरलेस सेट के माध्यम से आपसी समन्वय बनाए रखा जाए। श्रद्धालुओं को लगातार अनाउंसमेंट के जरिए आवश्यक जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम से लौटने वाले घोड़े-खच्चर, पालकी और डंडी-कंडी को केवल घोड़ा पड़ाव क्षेत्र तक ही आने दिया जाए। गौरीकुंड कस्बे और शटल लाइन तक इन्हें आने की अनुमति न दी जाए, ताकि संकरे मार्गों पर यात्रियों की आवाजाही प्रभावित न हो।

पुलिस प्रशासन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और यात्रा के दौरान प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

Leave a Reply

Next Post

बदरीनाथ : माणा में आईटीबीपी का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, श्रद्धालु ले रहे यादगार तस्वीरें

माणा में आईटीबीपी का सेल्फी प्वाइंट बना आकर्षण, श्रद्धालु ले रहे यादगार तस्वीरें संजय कुंवर माणा/बदरीनाथ। श्री बदरीनाथ धाम यात्रा के दौरान माणा गांव में 23वीं वाहिनी द्वारा बनाया गया “आई लव ITBP” सेल्फी प्वाइंट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। माणा गेट के समीप बनाए […]

You May Like