गौचर : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

Team PahadRaftar

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी को दी श्रद्धांजलि

 केएस असवाल, गौचर : भाजपा नगर मंडल रानीगढ़ गौचर के कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को याद किया।

बुधवार को मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र नेगी के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कार्यकर्ताओं ने भुवन चंद्र खंडूरी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए तथा दीप प्रज्वलित किया। इस दौरान जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष अनूप नेगी, वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश बिष्ट, अनिल नेगी, रंजन नेगी, सरोजनी देवी और जयन्ती देवी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भुवन चंद्र खंडूरी का निधन प्रदेश और भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपने सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनसेवा के कार्यों से जनता के बीच विशेष पहचान बनाई थी।

Leave a Reply

Next Post

गौचर : ट्रांसफार्मर में धमाके से फैला करंट, गाभिन गाय की मौत; बिजली लाइन पर काम कर रहे दो मजदूर झुलसे

ट्रांसफार्मर में धमाके से फैला करंट, गाभिन गाय की मौत; बिजली लाइन पर काम कर रहे दो मजदूर झुलसे केएस असवाल, गौचर : नगर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों को दहशत में डाल दिया। तलधारी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने से आसपास के […]

You May Like