ऊखीमठ इंटर कॉलेज में 1.93 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

Team PahadRaftar

ऊखीमठ इंटर कॉलेज में 1.93 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

लक्ष्मण नेगी ऊखीमठ : अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में शनिवार को विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया। केदारनाथ विधायक ने विद्यालय में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, चाहरदीवारी, शैड एवं रेनोवेशन कार्यों का उद्घाटन कर शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की बात कही।

राज्य योजना वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत विद्यालय में 120.12 लाख रुपये की लागत से चार अतिरिक्त कक्षा-कक्ष और चाहरदीवारी का निर्माण कराया गया है। वहीं 73.81 लाख रुपये की लागत से विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शैड एवं रेनोवेशन कार्य किए गए हैं।

विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए लगातार कार्य कर रही है। विद्यालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध होने से छात्र-छात्राओं को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में नई योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों का विकास कर रही है।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण, मुख्य शिक्षा अधिकारी अजय कुमार चौधरी, अधिशासी अभियंता मीनल गुलाटी, सहायक अभियंता सुशील कुमार तिवारी, प्रधानाचार्य विष्णु प्रसाद किमोठी, अभिभावक संघ अध्यक्ष संदीप पुष्पवाण, अपर सहायक अभियंता प्रदीप सजवाण, कनिष्ठ अभियंता आलोक सिंह सहित शिक्षक, अभिभावक और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

गोपेश्वर : उत्तराखंड में बदलाव की बयार, कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में उतरें : कुमारी शैलजा

उत्तराखंड में बदलाव की बयार, कांग्रेस कार्यकर्ता अभी से चुनावी मैदान में उतरें : कुमारी शैलजा केएस असवाल  गोपेश्वर : कुमारी शैलजा ने कहा कि उत्तराखंड में बदलाव की बयार चल पड़ी है और जनता अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से […]

You May Like