ज्योतिर्मठ : महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, छात्रवृत्ति से बढ़ा उत्साह

Team PahadRaftar

महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, छात्रवृत्ति से बढ़ा उत्साह

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ। के वार्षिकोत्सव में स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के 19 मेधावी और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में इन विद्यार्थियों को ‘’ के तहत नकद धनराशि, प्रमाणपत्र तथा स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्रदान किए गए।

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस योजना के अंतर्गत स्नातक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 36 हजार, 24 हजार और 18 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाती है। वहीं स्नातकोत्तर स्तर पर यह राशि क्रमशः 60 हजार, 36 हजार और 24 हजार रुपये निर्धारित है।

छात्रवृत्ति योजना के प्रभारी डॉ. किशोरी लाल ने बताया कि इस वर्ष सिमरन, दिव्या, कुमकुम, अदिति, प्रिया, पूर्णिमा, मनीषा, साक्षी, अनामिका, पम्मी, निशा, निकिता, रिया, बबीता, कृतिका रौतेला, सृष्टि, रीता और समीर सिंह रावत सहित कुल 19 विद्यार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि , विशिष्ट अतिथि और समाजसेवी ने विद्यार्थियों को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. प्रीति कुमारी ने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए संजीवनी साबित हो रही है। उन्होंने सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए अन्य छात्रों को भी उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

Next Post

चमोली : जर्जर भवन में चल रहा दुआ स्कूल, 22 बच्चों की पढ़ाई खतरे में

टीन की छत, दीवारों में दरारें; बारिश से पहले बढ़ी चिंता, ग्रामीणों ने नए भवन की उठाई मांग केएस असवाल  कर्णप्रयाग : न्याय पंचायत क्षिरकोटी के ग्राम पंचायत दुआ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दुआ की हालत बदहाल बनी हुई है। स्कूल में 22 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन जर्जर भवन […]

You May Like