पौड़ी : युवा कांग्रेस की कमान अब गौरव सागर के हाथ

Team PahadRaftar

जसपाल नेगी

पौड़ी। युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में गौरव सागर ने शानदार जीत दर्ज करते हुए पौड़ी जिले के जिलाध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है। चुनाव में जिले से कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें गौरव सागर ने सर्वाधिक मत हासिल कर जीत अपने नाम की।

वहीं मुकुल कुमार और दिनेश कोहली उपविजेता रहते हुए जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। परिणाम सामने आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।

गौरव सागर लंबे समय से छात्र राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2013 में पौड़ी परिसर से एनएसयूआई के सक्रिय सदस्य के रूप में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उन्हें एनएसयूआई का नगर अध्यक्ष बनाया गया। वर्ष 2018 में वह एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष भी निर्वाचित हुए।

गौरव सागर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। वर्तमान में वह नगरपालिका के वार्ड नंबर 11 से सभासद हैं। संगठन में उनकी सक्रियता और मजबूत पकड़ को देखते हुए उनकी जीत को अहम माना जा रहा है।

उनके जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में युवा कांग्रेस को जिले में नई मजबूती मिलेगी।

Next Post

चमोली : अप्रैल में बर्फबारी से गुलजार हुए चमोली के ट्रैक, बढ़ी पर्यटकों की आमद

कुंवारी पास और पांगर चुला रूट पर उमड़े ट्रेकर्स, साहसिक पर्यटन कारोबार को मिला संबल ज्योतिर्मठ/ चमोली। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते चमोली जनपद में मौसम ने एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया है। अप्रैल माह के दूसरे सप्ताह में भी जिले के […]

You May Like