गोपेश्वर : गैस के लिए सुबह पांच बजे से कतार, कई उपभोक्ता खाली लौटे!

Team PahadRaftar

गैस के लिए सुबह पांच बजे से कतार, कई उपभोक्ता खाली लौटे

कहीं कपड़ा रखकर नंबर बचाया, कहीं सिलिंडर पर चैन-ताला लगाकर किया इंतजार

गोपेश्वर। जिला मुख्यालय में शनिवार को रसोई गैस संकट की तस्वीरें साफ दिखीं। तीन दिन बाद गैस वाहन पहुंचने की सूचना पर लोग सुबह पांच बजे से मंदिर मार्ग और पुलिस मैदान में सिलिंडर लेकर लाइन में डटे रहे। किसी ने नंबर बचाने के लिए कपड़ा रखा तो किसी ने सिलिंडर पर चैन-ताला लगाकर अपनी बारी का इंतजार किया। घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी 30 से अधिक उपभोक्ताओं को बिना गैस के लौटना पड़ा।

गैस वाहन रास्ते में खराब होने के कारण दोपहर बाद मुख्यालय पहुंचा। इसके बाद 252 सिलिंडर वितरित किए गए, लेकिन आपूर्ति सीमित होने से कई उपभोक्ता मायूस रह गए। गैस की किल्लत से आम परिवारों के साथ दिहाड़ी मजदूरों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि वे सुबह छह बजे से लाइन में लगे थे, लेकिन दोपहर करीब दो बजे वाहन में गैस खत्म हो गई और उन्हें खाली लौटना पड़ा।

 

 

Next Post

चमोली : बंड की इशिता नेगी को बीएससी हॉर्टिकल्चर में सिल्वर मेडल

भरसार विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सम्मानित, क्षेत्र में खुशी जसपाल नेगी  पौड़ी / चमोली : सीमांत जनपद चमोली के बंड क्षेत्र की रैतोली गांव निवासी इशिता नेगी को बैचलर ऑफ साइंस हॉर्टिकल्चर (ऑनर्स) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सिल्वर मेडल प्रदान किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में […]

You May Like