चमोली : रैणी पहुंच विधायक बुटोला ने गौरा देवी को किया नमन

Team PahadRaftar

रैणी में विधायक लखपत बुटोला ने गौरा देवी को दी श्रद्धांजलि

चिपको आंदोलन की प्रणेता की कर्मभूमि पहुंचकर किया नमन

संजय कुंवर 

जोशीमठ: चिपको आंदोलन की प्रणेता स्वर्गीय श्रीमती गौरा देवी की कर्मभूमि रैणी गांव पहुंचकर बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने गौरा देवी के पर्यावरण संरक्षण, महिला जागरण और सामाजिक चेतना में दिए गए योगदान को याद किया।

विधायक बुटोला ने कहा कि गौरा देवी ने विषम परिस्थितियों में जंगलों और पर्यावरण की रक्षा के लिए जो संघर्ष किया, वह आज भी पूरे देश और दुनिया के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि चिपको आंदोलन केवल पेड़ों को बचाने का आंदोलन नहीं था, बल्कि यह प्रकृति, समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित रखने का संदेश भी था।

उन्होंने कहा कि रैणी गांव की धरती ने देश को एक ऐसी महिला दी, जिन्होंने साहस, संघर्ष और जनचेतना की मिसाल कायम की। आज जरूरत है कि नई पीढ़ी गौरा देवी के जीवन, संघर्ष और विचारों से प्रेरणा ले।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी गौरा देवी के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी सोच आज भी उतनी ही प्रासंगिक है, जितनी चिपको आंदोलन के समय थी।

Next Post

गौचर : शिवालिक पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न

रंगारंग प्रस्तुतियों के बीच मनाया गया शिवालिक स्कूल का वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मेधावी छात्र भी हुए सम्मानित केएस असवाल  गौचर। शिवालिक पब्लिक स्कूल गौचर का छठा वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। इस दौरान […]

You May Like