नंदप्रयाग : मंगरोली में पंचायती पाठ व यज्ञ के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

Team PahadRaftar

नवरात्रि महापर्व पर नंदप्रयाग में नव शक्ति आवाह्न पूजन सम्पन्न

मंगरोली में पंचायती पाठ व यज्ञ के साथ क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना

संजय कुंवर 

नन्दप्रयाग : नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर नंदप्रयाग क्षेत्र के मंगरोली में देवी पंचायती पाठ एवं नव शक्ति आवाह्न पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान विधि-विधान के साथ यज्ञ अनुष्ठान सम्पन्न कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई।

अनुष्ठान में पूर्व कुलपति उदय सिंह रावत ने अपने परिवार सहित सहभागिता कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मुख्य यजमान के रूप में अनिल रावत, सुरेन्द्र रावत एवं उदय सिंह रावत उपस्थित रहे, जिन्हें आचार्यों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया गया।

पूरे अनुष्ठान को आचार्य मुरारी सेमवाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न कराया। वहीं पंडित प्रशांत सेमवाल सहित अन्य विद्वान ब्राह्मणों की उपस्थिति में धार्मिक कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ।

नवरात्रि पर्व के इस आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए और मां भगवती से परिवार एवं क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम ने क्षेत्र में आध्यात्मिक और श्रद्धामय वातावरण का संचार किया।

Next Post

गोपेश्वर : चोपता की वादियों में छात्रों ने पढ़ा प्रकृति का पाठ, मंडल में जानी जड़ी-बूटियों की ताकत

किताबों से निकल प्रकृति की पाठशाला में पहुंचे छात्र, चोपता-मंडल में सीखे जीवन के सबक पीएम श्री राइंका माणा घिघंराण के छात्र-छात्राओं का एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण, पर्यावरण संरक्षण और औषधीय पौधों की मिली जानकारी गोपेश्वर : किताबों से बाहर निकलकर प्रकृति के बीच सीखने का अनोखा अनुभव मंगलवार को […]

You May Like