गौरैया बचाने का संकल्प : ज्योतिर्मठ में वर्ल्ड स्पैरो डे पर जागी पक्षी संरक्षण की अलख

Team PahadRaftar

गौरैया बचाने का संकल्प : ज्योतिर्मठ में वर्ल्ड स्पैरो डे पर जागी पक्षी संरक्षण की अलख

नन्हें पक्षी प्रेमियों ने लिया संरक्षण का प्रण, विद्यालयों में चला जागरूकता अभियान

संजय कुंवर

वर्ल्ड स्पैरो डे के अवसर पर पक्षी जैव विविधता संरक्षण को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। बर्ड वाचिंग क्लब औली के तत्वाधान में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को गौरैया संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने अपने घरों के आसपास चहकने वाली नन्ही चिड़िया ‘गौरैया’ (हाउस स्पैरो) के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। बच्चों ने कहा कि वे अपने आंगन में पक्षियों के लिए पात्र रखेंगे और उनके लिए सुरक्षित वातावरण बनाने में सहयोग करेंगे।

बर्ड वाचिंग क्लब औली के बर्ड एक्सपर्ट संजय कुंवर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बच्चों ने पक्षी संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार चमोली और देहरादून में गौरैया की संख्या अच्छी दर्ज की गई है, जो क्षेत्र की मजबूत पारिस्थितिकी का संकेत है।

इस अवसर पर फूलों की घाटी राष्ट्रीय पार्क की वन क्षेत्राधिकारी चेतना काण्डपाल ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना की और सभी को गौरैया संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बद्री सिंह नेगी सहित कई शिक्षक और पक्षी प्रेमी उपस्थित रहे।

इस पहल ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि छोटी-छोटी कोशिशें ही प्रकृति और जैव विविधता को बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।

Leave a Reply

Next Post

चमोली : बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था : अलकनंदा तट पर माता चण्डिका के समुद्र मंथन में उमड़ा जनसैलाब

बारिश भी नहीं डिगा पाई आस्था : अलकनंदा तट पर माता चण्डिका के समुद्र मंथन में उमड़ा जनसैलाब 7 माह की दिवारा यात्रा के बाद भव्य आयोजन, देवासुर संग्राम और 14 रत्नों का मंचन बना आकर्षण केएस असवाल गौचर / चमोली : जनपद चमोली के पोखरी विकासखंड अंतर्गत जिलासू क्षेत्र […]

You May Like