ज्योर्तिमठ : फायर सीजन तैयारियों को लेकर वन विभाग ने किया मॉक ड्रिल

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ : नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान वन प्रभाग में प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में उप प्रभागीय वनाधिकारी के नेतृत्व में वनाग्नि मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

वन क्षेत्राधिकारी, जोशीमठ द्वारा इंसिडेंट कमांडर के रूप में कार्य किया गया. प्रातः 10:00 बजे वन विभाग एवं सभी संबद्ध इन-लाइन विभागों, जैसे अग्निशमन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ, पुलिस विभाग एवं आईटीबीपी के अधिकारी एवं कर्मचारी टीसीपी व्यू प्वाइंट पर एकत्रित हुए।

प्रातः 10:00 बजे से 10:30 बजे तक मॉक ड्रिल की ब्रीफिंग आयोजित की गई, जिसमें मॉक ड्रिल की रूपरेखा एवं टीम गठन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान इंसिडेंट टीम, रिस्पांस टीम तथा रेस्क्यू टीम का विधिवत गठन किया गया। इसके उपरांत प्रातः 11:20 बजे तक वनाग्नि प्रबंधन में उपयोग होने वाले सभी उपकरणों का परीक्षण किया गया। प्रातः 11:21 बजे फायर अलर्ट प्राप्त हुआ, जिसमें फायर प्वाइंट जोशीमठ 2-बी अंतर्गत सेलंग गांव की पगडंडी पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही इंसिडेंट टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रातः 11:30 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का आकलन किया गया।
टीम द्वारा सभी संबंधित विभागों को क्रमशः संपर्क कर घटना एवं स्थल की जानकारी प्रदान की गई। सड़क के समीप धुआँ दिखाई देने के कारण फायर सर्विस, जोशीमठ को तत्काल बुलाया गया। चट्टानी पहाड़ी क्षेत्र में रेस्क्यू कार्य हेतु एसडीआरएफ को तथा रस्सी आदि उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु आईटीबीपी को बुलाया गया। घायल व्यक्ति का रेस्क्यू एवं प्राथमिक उपचार स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया गया तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-07 (NH-07) पर यातायात नियंत्रण पुलिस विभाग द्वारा सुनिश्चित किया गया।

लगभग 12:30 बजे आग पर पूर्णतः नियंत्रण प्राप्त कर उसे बुझा दिया गया। इस दौरान 0.30 हेक्टेयर वन क्षेत्र की क्षति का आकलन किया गया। मॉक ड्रिल में राजस्व विभाग की सहभागिता भी रही। साथ ही वन पंचायत सेलंग के सरपंच, पुरुष मंगल दल एवं महिला मंगल दल, सेलंग की सक्रिय भागीदारी रही। अपराह्न 01:00 बजे उप प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा मॉक ड्रिल की डी-ब्रीफिंग की गई तथा सभी संबंधित विभागों से मॉक ड्रिल के संबंध में सुझाव प्राप्त किए गए।
उक्त मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Next Post

ऊखीमठ : भगवती चण्डिका की पूरब देवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू 

भगवती चण्डिका की पूरब देवारा यात्रा वेद ऋचाओं के साथ शुरू  लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता फलासी में विराजमान अधिष्ठात्री देवी भगवती चण्डिका की चौथे चरण की पूरब दिवारा यात्रा का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चार और वेद ऋचाओं के साथ अत्यंत श्रद्धा एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ। मंदिर […]

You May Like