ज्योर्तिमठ : जीएमवीएन ने मैराथन धावकों को दिए नकद पुरस्कार

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ : जीएमवीएन ने किया मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन, विजेता को दिए नकद धनराशि का पुरस्कार।

शुक्रवार को गढ़वाल मंडल विकास निगम द्वारा रविग्राम से जोशीमठ तक महिला एवं पुरुष की मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 11 महिलाएं एवं 18 पुरुषों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में महिलाओं को तीन किमी और पुरुषों को पांच किमी मैराथन दौड़ आयोजित की गई।

जिसमें खेल विभाग गोपेश्वर, पुलिस विभाग जोशीमठ द्वारा अपना सहयोग दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी एंबुलेंस की व्यवस्था की गई। गढ़वाल मंडल विकास निगम के विशेषाधिकार ने मैराथन दौड़ में प्रथम विजेता को 5100/ रूपए, द्वितीय को 3100/ रूपए और तृतीय को 2100/रूपए का पुरस्कार दिया गया।

 

Next Post

ऊखीमठ : श्रीनिवास पोस्ती के निधन से केदार घाटी में शोक की लहर 

बीकेटीसी सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के निधन से केदार घाटी में शोक की लहर  ऊखीमठ : बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति सदस्य एवं वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती के आकस्मिक निधन से केदार घाटी मे शोक की लहर छा गयी है। उनके निधन पर विभिन्न सामाजिक संगठनों , जनप्रतिधियों […]

You May Like