चमोली : जिलाधिकारी ने सलूड – डुंग्रा मोटर मार्ग का निरीक्षण कर विभाग को कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

Team PahadRaftar

जिलाधिकारी ने किया सेलंग सलूड़ डुंग्रा मोटर मार्ग का निरीक्षण, पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को ज्योतिर्मठ विकास खंड की 8.77 किलोमीटर की सेलंग सलूड़ डुंग्रा मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाते हुए मई माह तक मोटर मार्ग को सुरक्षित और सुचारू करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों से समन्वय कर आवश्यकता अनुसार मोटर मार्ग पर यातायात बंद कर कार्य में तेजी लाने , सड़क के खतरनाक बने दो स्थानों पर डिफॉल्ट कटिंग करने और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सुरक्षा के पुख्ता के इंतजाम करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान पीएमजीएसवाई के संबंधित सहायक अभियंता ने आगामी मई माह तक सड़क को दुरुस्त करने की बात कही।

इस मौके पर उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ, खंड विकास अधिकारी मोहन जोशी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

 

Next Post

औली : राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप में हिमाचल और सेना का दबदबा कायम, उत्तराखंड का खुला खाता

संजय कुंवर की रिपोर्ट  औली : नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप एवं विंटर कार्निवल में दूसरे दिन भी हिमालय और सेना के एथलीट छाए रहे। हिमाचल तीन स्वर्ण, सेना दो स्वर्ण, जेएंडके एक स्वर्ण पदक के साथ तालिका में बने हुए हैं। वहीं उत्तराखंड ने भी कांस्य पदक से अपना खाता खोला […]

You May Like