चमोली : पशुपालन विभाग और आईटीबीपी को सौंपा वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन

Team PahadRaftar

चमोली : वाइव्रेन्ट विलेज योजना के तहत जनपद चमोली के सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों के मवेशियों के बेहतर उपचार के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरु की है। जिसके तहत सरकार की ओर से पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट वाहन उपलब्ध कराया है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वाहन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल को सौंप दिया है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार की ओर से द्वितीय रक्षा पंक्ति के गांवों में विकास कार्यों के साथ ही अन्य सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य सरकार की ओर से सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों की सुविधा के लिए वेटेनरी मोबाइल वाहन उपलब्ध कराया गया है। जिसका संचालन आईटीबीपी के ओर से किया जाएगा। वहीं वाहन के संचालन के लिए दवाईयों व अन्य संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग की ओर से की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहन के सुचारु और नियमित संचालन के लिए पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के मध्य अनुबंध किया गया है।

इस मौके पर परियोजना निदेशक आनन्द सिंह, डॉ गौतम कुमार पंकज द्वितीय कमान आईटीबीपी गौचर एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी असीम देब मौजूद रहे।

 

Next Post

ऊखीमठ : सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन

सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में हुआ भव्य हिन्दू सम्मेलन लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ । सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में आयोजित हिन्दू सम्मेलन धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा। सम्मेलन में भव्य शोभा यात्रा व विभिन्न विद्यालयों के सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केन्द्र […]

You May Like