ज्योतिर्मठ : विश्व धरोहर रम्माण क्षेत्र वासियों ने बदहाल सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया विशाल विरोध प्रदर्शन, पुतला जलाया

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

ज्योतिर्मठ : विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड – डुंग्रा क्षेत्र की बदहाल सड़क सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों ने ढोल दमाऊ के साथ ज्योतिर्मठ में विशाल जुलूस प्रदर्शन कर पीएमजीएसवाई का किया पुतला दहन।

मंगलवार को चमोली जिले के ज्योतिर्मठ विकासखंड के विश्व सांस्कृतिक धरोहर रम्माण सलूड – डुंग्रा, बरोसी, डंग्री पगनो, मोल्टा सड़क निर्माण कार्य पर पीएमजीएसवाई विभाग द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करने के बाद भी सड़क की स्थिति बदहाल एवं जानलेवा बनीं हुई है।

आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा ढोल दमाऊ के साथ ब्लाक मुख्यालय ज्योतिर्मठ में विशाल रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन कर शासन – प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद पीएमजीएसवाई विभाग का पुतला दहन किया गया। पैनखंडा संघर्ष समिति के अध्यक्ष भरत सिंह कुंवर ने कहा कि सलूड – डुंग्रा मोटर मार्ग निर्माण में विभाग द्वारा करोड़ों रुपए की बंदरबांट की गई है। जिससे सड़क की स्थिति आज भी बदहाल बनी हुई है। उन्होंने चेतावनी दी कि सड़क सहित क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं के लिए जल्द ही कार्रवाई नहीं की गई तो बड़ा आंदोलन के लिए क्षेत्र वासियों को मजबूर होना पड़ेगा।

 

 

Next Post

चमोली : तहसील दिवस पर 62 शिकायतें दर्ज, 32 का मौके पर निस्तारण

कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में आयोजित हुआ तहसील दिवस, 32 शिकायतें मौके पर ही निस्तारित चमोली : कर्णप्रयाग के क्षेत्र पंचायत सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र की जनता नें अपनी समस्याओं सड़क, शिक्षा, […]

You May Like