पौड़ी : राज ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान

Team PahadRaftar

राज ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर बढ़ाया प्रदेश का मान

जसपाल नेगी 

पौड़ी : जिला खेल कार्यालय देहरादून द्वारा संचालित महाराणा प्रताप में वेटलिफ्टिंग का अभ्यास कर रहे राज भाटिया ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने 98 वेट कैटेगरी में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वह देहरादून में 6 महीने से अभ्यास कर रहे है।

काशीपुर उधमसिंह नगर में आयोजित राज्य स्तरीय वेट लिफ्टिंग चैंपियनशिप में देहरादून के जिला खेल कार्यालय देहरादून के तहत संचालित महाराणा प्रताप में वेटलिफ्टिंग कोच सूरज जोशी से प्रशिक्षण ले रहे 14 बच्चों ने प्रतिभाग किया।जिसमें सभी 14 बच्चों ने अपने-अपने वेट कैटेगरी में पदक प्राप्त किया। इन युवाओं ने 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 3 ब्रोंज मेडल हासिल कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इसके साथ ही 3 खिलाड़ियों का चयन नेशनल चैंपियनशिप के लिए हुआ है।

 

Next Post

गौचर : मां अनसूया का गौचर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

नगर क्षेत्र गौचर के वार्डों में पुष्प वर्षा से मां अनसूया डोली का हो रहा स्वागत केएस असवाल  गौचर  : शिरोमणि माता अनसूया देवी खल्ला गांव की रथ डोली इन दिनों नगरपालिका क्षेत्र गौचर में भ्रमण कर रही है। देवी डोली का नगरवासियों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया […]

You May Like