औली : औली में बारिश व बर्फबारी के लिए लोग पहुंचे इंद्रदेव और हनुमान की शरण में, की पूजा – अर्चना

Team PahadRaftar

शीतकाल पर्यटन स्थल औली में बारिश व बर्फबारी के लिए लोग अब पहुंचे इंद्रदेव और हनुमान जी के शरण में, पूजा – अर्चना कर मांगी मनौती।

संजय कुंवर 

ज्योर्तिमठ क्षेत्र के खूबसूरत विंटर डेस्टिनेशन औली गोरसों बुग्याल में बर्फबारी बिन सूखा पड़ा हुआ है, वहीं अब पर्यटकों की आमद भी थमने लगी है। इसलिए अब औली क्षेत्र में पर्यटन कारोबर से जुड़े सभी लोग एकजुट होकर देवी-देवताओं की शरण में पहुंचे हैं। ताकि समय पर यहां बारिश और हिमपात हो सके।

शीतकालीन पर्यटन स्थली औली के सभी स्थानीय पर्यटन हित धारकों होटल एसोसिएशन और गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के संयुक्त तत्वाधान में आज विंटर डेस्टिनेशन औली में बर्फबारी की मन्नत लेकर विशेष पूजा अर्चना और हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया है। आज सुबह ढोल दमों की पारंपरिक थाप पर औली स्थित श्री संजीवनी शिखर हनुमान मंदिर परिसर में श्री बजरंग बली सहित देव राज इंद्र और मां नन्दा भगवती को समर्पित देव पूजा – अर्चना के साथ हवन यज्ञ अनुष्ठान किया गया ताकि विंटर डेस्टिनेशन औली में बर्फ बिन पड़ा सूखा समाप्त हो और जल्द बर्फबारी होने से यहां का शीतकालीन पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटे आए।

औली में होटल कारोबारी रविन्द्र कंडारी, अनुज भुजवान,दिनेश भट्ट, अरविंद शाह सहित GMVN औली अधिकारी किशोर डिमरी और पूर्व धर्माधिकारी बदरीनाथ धाम भुवन चंद्र उनियाल ने बताया कि यह विशेष पूजा – अर्चना आज इंद्र देव सहित सभी देवी देवताओं के नाम से की गई है ताकि सभी देवी देवताओं के आशीर्वाद से जल्द क्षेत्र में बर्फ की सफेद चादर बिछ सके और किसानी से लेकर विंटर टूरिज्म सीजन पुनः पटरी पर लौट सके।

 

Next Post

ऊखीमठ : कबड्डी बालिका वर्ग में चन्द्रापुरी रहा प्रथम

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ : युवा कल्याण, शिक्षा व खेल विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में चार दिवसीय विधानसभा स्तरीय विधायक चैम्पियन ट्रॉफी खेल – कूद  प्रतियोगिताओं के विधिवत  समापन हो गया है। राजकीय इन्टर कालेज के खेल मैदान में आयोजित चार दिवसीय खेल महाकुंभ में 11 न्याय पंचायतों के 12 सौ […]

You May Like