ऊखीमठ : अमर शहीद अशोक कैशिव मैमोरियल किक्रेट टूर्नामेंट का शुभारंभ

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी अमर शहीद  अशोक कैशिव मैमोरियल ग्रामीण किक्रेट टूर्नामेंट का विधि शुभारंभ हो गया है। किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन मैच में एफसीसी किक्रेट क्लब फापज विजेता व ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स क्लब ऊखीमठ उपविजेता रहे।

किक्रेट टूर्नामेंट लगभग एक माह तक खेला जायेगा जबकी टूर्नामेंट के शुभारंभ अवसर पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारियो को किक्रेट कमेटी की ओर से शाॅल ओढ़कर सम्मानित किया गया।  ओंकारेश्वर स्पोर्ट्स ग्राउण्ड में आयोजित किक्रेट टूर्नामेंट के उद्धाटन अवसर पर शिरकत  करते हुए मधु गंगा ग्रुप के एमडी खुशहाल सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य की प्राप्ति हमें शहीदों की कुर्बानी की बदौलत  मिली है इसलिए  समय – समय पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करने चाहिए।  उन्होंने कहा कि मनुष्य में कुछ  करने की ललक होनी चाहिए  सफलताएं स्वयं आकर गले लगाती है।

नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने कहा कि राज्य  आन्दोलनकारी अमर शहीद अशोक कैशिव के बलिदान हमेशा इतिहास के पन्नों में अमर रहेगा तथा उनके बलिदान से ऊखीमठ क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिली है। पूर्व  जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी के प्रतिनिधि सौरभ  विराट भट्ट ने कहा कि इस प्रकार के किक्रेट टूर्नामेंट के आयोजनों से हर खिलाड़ी को प्रतिभाग करने का सुनहरा अवसर  मिलता है ।

व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट ने कहा कि हमारा सामूहिक  प्रयास रहेगा कि प्रति वर्ष राज्य आन्दोलनकारी अशोक कैशिव की स्मृति मे खेलों का आयोजन किया जायेगा। किक्रेट कमेटी अध्यक्ष गणेश वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से किक्रेट टूर्नामेंट किया जा रहा है ।

इस मौके पर राज्य आन्दोलनकारी प्रकाश रावत व श्याम सिंह  बिष्ट को किक्रेट  समिति की ओर से शांल ओढ़कर  सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभासद प्रदीप धर्म्वाण, बलवीर पंवार,  सरला  रावत , पूर्व  प्रधान  सन्दीप  पुष्वाण,  संरक्षक  सुनील सिद्ध,  रवीन्द्र रावत,  बलवन्त  रावत,  उपाध्यक्ष  नागेन्द्र  शैव ,सचिव कैलाश  शर्मा , कोषाध्यक्ष  ॠषित शैव , सहसचिव अंकित रावत,  प्रमोद  कैशिव,  तेज प्रकाश  त्रिवेदी, विजेन्द्र नेगी , अभ्युदय जमलोकी , पूर्व  क्षेत्र पंचायत सदस्य सीमा बिष्ट,  सुन्दरी सिद्ध,  बलवन्त कुवर , रेखा देवी , बृजमोहन  बर्त्वाल,  कैलाश शैव , विवेकानंद शैव , सौरभ कुवर , हिमांशु शैव , महेश गुसाई,  अंकित  शैव सहित  दर्जनो प्रतिभागी मौजूद  रहे।

 

Next Post

पीपलकोटी : भर्की मां कालिंका का मठ गांव के ग्रामीणों ने किया पुष्प अक्षत्रों से भव्य स्वागत

पीपलकोटी : भर्की मां कालिंका देवरा यात्रा पहुंची मठ गांव, ग्रामीणों ने पुष्प अक्षत्रों से किया भव्य स्वागत। उर्गमघाटी के भर्की गांव की मां भगवती कालिंका देवरा यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण कर अपनी ध्याणियों व भक्तों की कुशलक्षेम पूछकर आशीर्वाद दे रही है। बुधवार को मां कालिंका ने पाखी […]

You May Like