संजय कुंवर
ज्योतिर्मठ : नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन भालू प्रभावित क्षेत्रों में एनिडर्स तकनीकी से कर रहा कार्य।

ज्योर्तिमठ नगर क्षेत्र में भालूओं को आबादी वाले क्षेत्रों में आने से रोकने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की टीम द्वारा भालूओं को रोकने के लिए एनिडर्स तकनीकी से कार्य किया जा रहा है। वन क्षेत्र अधिकारी गौरव नेगी ने बताया कि की क्यूआरटी गश्त टीम को आधुनिक उपकरणों से लैस कर भालू प्रभावित इलाकों में भेजा जा रहा है। हमारी पहली प्राथमिकता है कि भालू को बिना नुकसान पहुंचाए आबादी क्षेत्र से बाहर निकाला जाए। हमारी टीम ने भालू प्रभावित नरसिंह मंदिर क्षेत्र में वन्य जीवों और पशु घुसपैठ का पता लगाने और उसे रोकने की सोलर पावर से लैस प्रणाली
ANIDERS (Animal Intrusion Detection and Repellent System) स्थापित किया गया है। ताकि मानव वन्यजीव संघर्ष को बिना किसी हानि के कम किया जा सके। वहीं भालुओं को आबादी वाले इलाकों से बाहर करने के लिए भालू प्रबन्धन की नई योजना के तहत मिर्च एवं कछुवा छाप मिक्स की मशाल का धुंआ एवं ANIDER प्रयोग में लाया गया है , अब ये प्रयोग कितना कारगर साबित होगा ये आने वाले समय में पता लग जाएगा फिलहाल डीएफओ नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क के दिशा निर्देशन में पार्क प्रशासन की पूरी टीम QRT गश्त टीम के साथ भालू प्रभावित इलाकों में भालू प्रबन्धन की नई तकनीकों को आजमाते हुए भालुओं को आबादी वाले इलाकों से बाहर निकालने की कयावद में जुटी हुई है।
