संजय कुंवर
औली / चमोली : विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में 31 दिसंबर एवं नववर्ष के उत्सव मनाने के लिए पर्यटकों का जमावडा शुरू हो गया है। शुक्रवार को 1328 प्रकृति प्रेमियों ने उठाया चियर लिफ्ट का लुत्फ। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चोटियों पर हुआ हिमपात।

सीमांत जनपद चमोली के उच्च हिमालई क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण शुक्रवार दोपहर बाद हल्की बर्फबारी होने से निचले इलाकों में कोल्ड वेब के साथ शीतलहर का प्रकोप जारी है। हाथी, घोड़ी, पालकी सहित नीलगिरी पर्वत के आसपास सीजन का पहला हल्का हिमपात होने के बाद अब पर्यटन कारोबारियों और पर्यटकों को विंटर डेस्टिनेशन औली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में आगामी 31दिसंबर और नए साल के जश्न मनाने के लिए प्रकृति मेहरबान लग रही है।
शुक्रवार को 1500 से अधिक पर्यटकों ने औली एवं गौरसों बुग्याल का दीदार किया गया। 1328 पर्यटकों ने चियर लिफ्ट राइड का लुत्फ उठाया।
