
पूर्व सैनिक, सैनिक विधवाओं तथा सैनिक आश्रितों के लिए सरकार की आधुनिक कृषि नीति के तहत 29 दिसंबर को गौचर में मेले का आयोजन , 80% सब्सिडी पर मिलेंगे कृषि उपकरण
केएस असवाल
गौचर : केन्द्र सरकार की नई आधुनिक कृषि नीति (जय जवान जय किसान) के तहत 29 दिसंबर 2025 को गौचर मेला मैदान में कृषि मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिभाग करेंगे।
यह जानकारी देते हुए रानीगढ़ गौचर गौरव सैनानी संगठन के मीडिया प्रभारी पूर्व सैनिक (सुबेदार) ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि इस कृषि मेले में जो भी गांवों में कृषि संबंधी कार्य करते हैं उन लोगों को आधुनिक कृषि यंत्र जिसमें कुदाल, फावड़े, ट्रैक्टर , पोली हाउस, तारबाड़, बीज, खाद, कीड़े मारने की दवाई, सूअर, भालू भगाने वाली दवाइयां का वितरण के साथ उत्तराखंड में हम किस प्रकार से आधुनिक कृषि कर सकते हैं इस संबंध में भी विचार होगा। तथा इन सभी कृषि यंत्रों पर 80 % छूट दी जाएगी। यानी यदि कोई यंत्र 100 रूपए का है तो हमें 20 रुपए देना है 80 रूपए सरकार देगी।
बताया गया है कि इस योजना के तहत ज्यादा से ज्यादा पूर्व सैनिक को योजना का लाभ मिलना है। इसमें दूर दराज से आने वाले पूर्व सैनिक गाडी से आ सकते हैं। गाड़ी का पैसा मिलेगा तथा दिन में लंच का प्रबंध भी किया जायेगा। जिस किसी पूर्व सैनिक को कोई भी कृषि उपकरण चाहिए तो अपना नाम 21 दिसंबर तक अपने न्याय पंचायत स्तरीय कृषि केंद्र पर सहायक कृषि अधिकारी कार्यालय में देंगे ताकि उपकरण उपलब्ध हो सके।

