
लक्ष्मण नेगी
ऊखीमठ : भगवान मदमहेश्वर की चल विग्रह उत्सव डोली के ऊखीमठ आगमन पर जी आई सी के खेल मैदान में आयोजित त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे परवान चढ़ने लगा है।शनिवार को खट्टी – मीठी यादों व पुरुस्कार वितरण के साथ त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले का समापन होगा।

त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन केदार घाटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं , महिला मंगल दल कण्डारा के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। त्रिदिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन मेले में शिरकत करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि केदार घाटी आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, पौराणिक परम्पराओं को युगों से अपने आंचल में समेटे हुए हैं इसलिए विश्व में केदार घाटी की विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि मदमहेश्वर मेले के आयोजन से उभरते हुए कलाकारों को उचित मंच मिलने के साथ ग्रामीणों में आपसी सौहार्द बना रहता है। राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत कहा कि धार्मिक मेलों के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होने से युगों की परम्परा जीवित रह सकती है। बद्री केदार मन्दिर समिति उपाध्यक्ष विजय कपरवाण ने कहा धार्मिक मेलों के आयोजन में आम जन मानस की सहभागिता से धार्मिक मेलों को भव्य रूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मेला अध्यक्ष / नगर पंचायत अध्यक्ष कुब्जा धर्म्वाण ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनमानस के सहयोग से मदमहेश्वर मेला धीरे – धीरे भव्य रूप ले रहा है। मेले के दूसरे दिन केदार घाटी की सुप्रसिद्ध लोक गायिका कविता भट्ट, महिला मंगल दल कण्डारा , सहित केदार घाटी के विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं, महिला मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी , भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती , प्रह्लाद पुष्वाण, विनीत पोस्ती , दीपक कुवर, सचिव प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष कैलाश पुष्वाण, महामंत्री सन्दीप पुष्वाण, सभासद बलवीर पंवार, प्रदीप धर्म्वाण, सरला रावत, पूजा देवी सहित मेला समिति पदाधिकारी, सदस्य, विभिन्न क्षेत्रों के जनप्रतिनिधि व सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
