ज्योतिर्मठ : धूमधाम से बनाया गया जनजाति गौरव दिवस

Team PahadRaftar

धूमधाम से बनाया गया जनजाति गौरव दिवस

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ : बिरसा मुंडा की 150 जयंती के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जोशीमठ चमोली में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलन वह सरस्वती गीत के साथ मुख्य अतिथि ठाकुर सिंह राणा सहित समस्त अतिथियों द्वारा किया गया। छात्रों द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत का मंचन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ठाकुर सिंह राणा सामाजिक कार्यकर्ता वह पूर्व राज्य मंत्री तथा विशिष्ट अतिथि अनूप सिंह नेगी (ब्लॉक प्रमुख जोशीमठ) कलम सिंह राणा (पीटीए अध्यक्ष) रहे महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रीति कुमारी ने अतिथियों का स्वागत संपूर्ण महाविद्यालय परिवार की ओर से किया। तत्पश्चात कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर नंदन सिंह रावत द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा अतिथियों के मध्य रखी गई तथा आमंत्रित आमंत्रित विशेषज्ञों का आभार अभिनंदन किया। मुख्य वक्ता अतुल सती सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने वक्तव्य में भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को बताते हुए बताया की कैसे उन्होंने अंग्रेजों द्वारा क्रिश्चियनिटी अपनवाकर आदिवासियों की जमीन लिए जाने के कुचक्र का भंडाफोड़ करते हुए आदिवासियों को एकत्रित कर उन्हें अपने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए आंदोलन को प्रेरित किया वह मात्र 25 साल की उम्र में अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया। अन्य वक्ताओं में डॉ चरण सिंह राणा (केदारखंडी ) असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग, राजेंद्र सिंह असिस्टेंट प्रोफेसर पॉलिटिकल साइंस, व डॉक्टर रंजीत मार्तोलिया असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास ने इस दौरान जनजातीय इतिहास, खान पान,वेशभूषा, स्वतंत्रता संग्राम में इनका योगदान आदि विषयों पर इस दौरान अपने विचार रखें।

प्रथम सत्र के अंत में गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति रेनी चमोली द्वारा महाविद्यालय परिसर में गौरव वाटिका का उद्घाटन करते हुए फलदार वृक्षों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नवीन पंत द्वारा किया गया। इस दौरान राजेश कुमार उपकोष अधिकारी जोशीमठ, श्रीमती नदी राणा सामाजिक कार्यकर्ता पूर्व प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत, श्रीमती ललिता देवी पार्षद गांधीनगर जोशीमठ,  पुष्कर सिंह राणा पूर्व जिला मंत्री प्रधान संघ चमोली, मुकेश शाह पूर्व निदेशक सहकारी बैंक चमोली, धर्मेंद्र पवार अध्यक्ष पैन खंडा जनजाति उत्थान समिति, महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी बंधु व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Next Post

चमोली : जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई

जनजातीय गौरव दिवस पर बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई चमोली : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को जनजातीय गौरव दिवस जनपद चमोली के मैठाणा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से सभी […]

You May Like