ज्योतिर्मठ : डांडो गांव में भालू के आंतक से दहशत में लोग, वन विभाग लगाएगा पिंजरा

Team PahadRaftar

ज्योतिर्मठ क्षेत्र में भालू का आतंक बरकरार , भालू प्रभावित डांडो गांव में वन विभाग लगाएगा पिंजरा

संजय कुंवर

ज्योतिर्मठ नगर पालिका क्षेत्र में इन दिनों भालुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन भी परेशान है कि आखिर ये भालू शीत निंद्रा में कब तक जाएंगे। नगर क्षेत्र के डांडो गांव में आज सुबह तड़के 4 बजे भालू आबादी वाले इलाके में एक दो मंजिला भवन में घुस गया। पड़ोस में हल्ला मचने के कारण भालू को किसी तरह घर से बाहर खदेड़ा गया। कई दिनों से डांडो वॉर्ड में भालू की दहशत बनी हुई है।

नन्दा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने अब जाकर संज्ञान लिया है और आज दिन में भालू प्रभावित डांडो गांव में गश्त कर भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की उचित जगह तलाश की है। अपर बाजार ज्योर्तिमठ डांडो के सभासद जयदीप मंद्रवाल ने बताया कि गांव में कई दिनों से भालू की दहशत व्याप्त है लिहाजा पार्क प्रशासन को जानकारी देने के बाद ज्योर्तिमठ क्षेत्र के रेंज ऑफिसर गौरव नेगी की अगुवाई में फॉरेस्ट स्टाफ की टीम डांडो पहुंची और आश्वस्त किया कि इस गांव में एक पिंजरा लगाया जा रहा है। अब देखना होगा कि क्या भालू वन विभाग के इस पिंजरे में फंसता की नहीं? फिलहाल डांडो गांव में पार्क प्रशासन के पिंजरे का इंतजार किया जा रहा है।

Next Post

चमोली : 23 वर्षीय साजन सिंह को मिली नई जिंदगी

कुत्ते के काटने से क्षतिग्रस्त नाक का सफल पुनर्निर्माण* 23 वर्षीय साजन सिंह को मिली नई जिंदगी केएस असवाल  चमोली : जिला अस्पताल गोपेश्वर-चमोली में थैंग (ब्लॉक जोशीमठ, जिला चमोली) निवासी 23 वर्षीय साजन सिंह पुत्र भरत सिंह की नाक का कुत्ते के काटने से हुए गंभीर घाव का सफल […]

You May Like