चमोली : उत्तराखंड रजत जयंती पर साइकिल रैली आयोजित

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

गमशाली: उत्तराखंड स्थापना की रजत जयंती पर पर्यटन विभाग चमोली की नीति वैली में साइकिल रैली।

उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर चमोली जनपद में विभिन्न आयोजन किए जा रहे हैं, जिसके तहत पर्यटन विभाग चमोली के सौजन्य से नीति घाटी के गमशाली गांव से ज्योतिर्मठ तक युवाओं की एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। जो नीति वैली से मलारी, झेलम, सुराही थोटा, लाता तपोवन होकर ज्योर्तिमठ गांधी मैदान में सम्पन्न हुई। पर्यटन कारोबारी जयदीप भट्ट ने बताया कि उत्तराखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती को समर्पित इस साइकिल रैली अभियान में क्षेत्र के पर्यटन क्रिया कलापों से जुड़े युवाओं ने प्रतिभाग कर विंटर टूरिज्म सहित वाइब्रेट विलेज टूरिज्म को बढ़ाने के लिए आगे आने हेतु घाटी के लोगों को जागरूक भी किया।

Next Post

चमोली : कवयित्री डाॅ.शशि देवली को मिला राष्ट्र विभूति सम्मान 2025

गोपेश्वर चमोली की डॉ शशि देवली को मिला राष्ट्र विभूति सम्मान 2025 फोनिक्स यूनिवर्सिटी रुड़की तथा योगेश शिक्षा कला संस्कृति एवं पर्यावरण उत्थान ट्रस्ट रुड़की के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित राष्ट्र विभूति सम्मान समारोह 2025 रविवार को सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ। सम्मान समारोह में गोपेश्वर चमोली की डॉ शशि देवली […]

You May Like