ऊखीमठ : स्वच्छता पखवाड़े के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ : स्वच्छता पखवाड़े के तहत विकासखंड के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया व प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं में विभिन्न गांवों को 16 टीमों ने प्रतिभाग किया जबकि रीप व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा स्थानीय उत्पादों का स्टाल लगाकर सभी टीमों को स्थानीय उत्पादों से रूबरू करवाया गया।

ब्लॉक सभागार में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ सीमांत क्षेत्र अनुश्रवण परिषद उपाध्यक्ष चण्डी प्रसाद भट्ट, ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ,खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा सयुंक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य मंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न क्षेत्रों में अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है तथा आगामी दो अक्टूबर को गांधी जयन्ती तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जायेगा। ज्येष्ठ प्रमुख राकेश नेगी ने कहा कि विभिन्न सहकारिता से जुड़ी महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वच्छता का सन्देश दिया गया जो कि सराहनीय पहल है। खण्ड विकास अधिकारी अनुष्का ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े के अन्तर्गत विभिन्न गांवों में स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर स्वास्थ्य, शिक्षा , कृषि , उद्यान विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा सहकारिता से जुड़ी महिलाओं को विभागीय जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में उड़ान सहकारिता मनसूना प्रथम, नवकिरण सहकारिता नारायणकोटि द्वितीय तथा देवभूमि सहकारिता फाटा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि लोक गीत, लोक नृत्य एकल गीत मे विभिन्न टीमों ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा सभी प्रतिभागी टीमों को पुरस्कृत किया गया।

इस मौके पर पूर्व प्रधान प्रेमलता पन्त, प्रदीप बजवाल, जगदीश लाल, डा0 मनीष रावत, कृषि प्रभारी भरत सजवाण , उद्यान प्रभारी हरेन्द्र सिंह पंवार, ए डी ओ पंचायत बलवीर लाल , मुरतकिस, बलवीर राणा , प्रेमलाल,भीम सिंह नेगी , राजेन्द्र थपलियाल, एन आर एल एम ब्लॉक मैनेजर रणजीत रावत, रीप ब्लॉक समन्वयक अरूण बुटोला , क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति बिष्ट, व्यायाम प्रशिक्षक रेखा ढौडियाल, उत्तम राणा , चन्द्रमोहन उखियाल, देवेन्द्र चन्द्र देवशाली , एकता पंवार, सतीश सत्कारी सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी ,प्रतिभागी मौजूद रहे ।

Next Post

बदरीनाथ : विश्व पर्यटन दिवस पर माणा पास देवताल तक शानदार एमटीबी चैलेंज साइकिल प्रतियोगिता

देवताल:  विश्व पर्यटन दिवस 2025 के अवसर पर माणा पास दर्रे में MTB चेलेंज की धूम, वाइब्रेंट एडवेंचर टूरिज्म को मिला बढ़ावा संजय कुंवर देवताल / माणा  : समुद्रतल से करीब 18 हजार 400 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रदेश के सबसे ऊंचे दर्रे और मोटरेबल पास देवताल माणा पास […]

You May Like