
संजय कुंवर
बदरीनाथ : 5818 मीटर के दुरूह हिडन पास गुप्त खाल दर्रा को पार कर सकुशल लौटे नंदा देवी एडवेंचर का पथारोही टीम.
गढ़वाल हिमालय के उच्च हिमालई माणा बदरीनाथ वैली में स्थित दुरूह माने जाने वाले 5800मीटर से ऊंचे गुप्त खाल द हिडन पास को सकुशल पार कर नन्दा देवी एडवेंचर ज्योतिर्मठ का पथारोही दल देश के प्रथम गांव माणा होकर बदरीनाथ धाम पहुंच गया है। ट्रैकिंग दल के माणा पहुंचने पर नन्दा देवी एडवेंचर के प्रभारी दिनेश राणा ने सभी सदस्यों ओर टीम के गाईड पोर्टरों और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ का फूल मालाओं और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस गुप्तकाल ट्रैकिंग अभियान को उनके दल ने लाता गमशाली होकर शुरू किया था और गुप्त खाल दर्रे को अपने अनुभवी टीम की बदौलत सभी सदस्यों के साथ फतह कर लिया है। इस अभियान से जुड़े मुख्य गाईड सचिन सहित 6 ग्रुप मेंबर्स में टीम लीडर अभोय रॉय, सुबीर जाना, देवेश पालीवाल, संदीप हल्दर, दीप बोस और अभिजीत माझी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि नन्दा देवी ऐड वेंचर के सभी अनुभवी सपोर्टिंग स्टाफ के बलबूते हमने गुप्त खाल जैसे दुरूह दर्रे को विषम परिस्थितियों के बावजूद आसानी से पार किया है ये अनुभव हमें सदा याद रहेगा।

