पौड़ी : राइका डडोली में 31 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Team PahadRaftar

राइका डडोली में 31 को लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

जसपाल नेगी 

पौड़ी :  स्व. राधा देवी वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा 31 अगस्त को राइंका डडोली थलीसैंण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय रावत ने बताया कि 31 अगस्त को राइंका डडोली में आठवां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। बताया कि शिविर में निःशुल्क जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंखों की जांच, फेफडों की जांच, शुगर, हड्डी रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, आधुनिक मशीनों द्वारा सभी टेस्ट, निःशुल्क लिवर की जांच के साथ ही निःशुल्क दवाईयों का वितरण भी किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में आकर स्वास्थ्य लाभ उठाने की अपील की है।

Next Post

गौचर : रेलवे के 400 मीटर तक निर्माण नहीं होगा ऐसा कोई नियम नहीं : अनिल बलूनी

रेलवे के 400 मीटर तक निर्माण नहीं होगा ऐसा कोई नियम नहीं  : अनिल बलूनी केएस असवाल  गौचर : भाजपा शीर्ष नेतृत्व गौचर द्वारा जन समस्याओं के निजात हेतु सांसद अनिल बलूनी से आत्मीय भेंट की गई। जिस पर सांसद ने रेल विकास निगम लिमिटेड से वार्ता कर स्पष्ट किया […]

You May Like