ऊखीमठ : सेवा इंटरनेशनल द्वारा मद्महेश्वर घाटी में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Team PahadRaftar

लक्ष्मण नेगी 

ऊखीमठ :  सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान में भारत सेवा आरोग्यम कार्यक्रम के तहत मद्महेश्वर घाटी के राऊलैक व मनसूना में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया जिसमे ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण के साथ निशुल्क दवाइयां वितरित की गयी।

सीमांत क्षेत्रों में इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होने पर ग्रामीणों ने सेवा इंटरनेशनल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा इंटरनेशनल के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रो मे इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणों को हर स्वास्थ्य सुविधा का निशुल्क लाभ मिल रहा है जबकि सीमांत व दूरस्थ क्षेत्रो मे स्वास्थ्य सुविधा का अभाव होने के कारण ग्रामीणों को मामूली सी बीमारी के लिए मीलों दूरी तय करने के बाद स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ लेना पड रहा है। सेवा इंटरनेशनल द्वारा आगामी समय मे भी माह की 20 तारीख को राउलेक तथा 21 तारीख को मनसूना मे स्वास्थ्य शिविरो का आयोजन कर ग्रामीणों का निःशुल्क इलाज कर निःशुल्क दवाईया वितरित की जायेगी । सेवा इंटरनेशनल के तत्वावधान मे राऊलैक मे आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट , जेष्ठ प्रमुख राकेश नेगी , प्रधान बुरूवा मदन भट्ट तथा भूतपूर्व प्रधान राउलेक के.एस. नेगी ने शिविर का अवलोकन कर स्वास्थ्य टीम का उत्साहवर्धन करत हुए सेवा इंटरनेशनल के प्रयासों की भूरि – भूरि प्रशंसा की । जानकारी देते हुए ब्लॉक लीडर जीतेन्द्र कुमार पुरोहित ने बताया कि दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में कुल 117 मरीजों की जांच एवं उपचार किया गया जिसमे पुरुष 52, महिला 65 शामिल थी तथा स्वास्थ्य शिविर मे 66 लोगो का लैब टेस्ट किया गया तथा स्वास्थ्य शिविर में पॉजिटिविटी रेट17.94 प्रतिशत रहा । उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर मे डा0 धीरज , प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर नीतीश उनियाल, कैप कोर्डिनेटर राहुल रावत , फार्मासिस्ट आयुष रावत , लैब टेक्नीशियन सुश्री पायल , , सुश्री मंजू , यशवंत नेगी व सुरेन्द्र द्वारा सहयोग किया जा रहा है । उन्होने ने बताया कि सेवा इंटरनेशनल द्वारा प्रत्येक माह 20 तारीख को राऊलैक, 21 तारीख को मनसूना तथा 22 तारीख को मक्कू व परकण्डी नियमित रूप से स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण तथा दवाइया निःशुल्क वितरित की जाती है।

Next Post

चमोली : थराली में बादल फटने से भारी तबाही, दो लोगों के मलवे में तबने की सूचना, डीएम मौके पर

थराली में बादल फटने से भारी तबाही, सगवाड गांव में एक युवती व एक व्यक्ति के मलवे में तबने की सूचना। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुःख व्यक्त करते हुए राहत बचाव कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश। जिलाधिकारी संदीप तिवारी मौके पर पहुंचे। कल शुक्रवार मध्यरात्रि में भारी […]

You May Like