चमोली : भारी बारिश के चलते जिले के विद्यालयों में 6 अगस्त को अवकाश घोषित

Team PahadRaftar

भारी वर्षा की चेतावनी के दृष्टिगत 6 अगस्त को चमोली जिले के समस्त विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

चमोली : भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2025 को जारी पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 6 अगस्त 2025 को जनपद चमोली में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।

अपर जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण विवेक प्रकाश द्वारा जारी आदेश में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपद में संचालित समस्त शासकीय, गैर-शासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 6 अगस्त 2025 को अवकाश घोषित किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) चमोली को उक्त आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

चमोली : चमोली जिले में भारी बारिश से चारधाम यात्रा के साथ जन-जीवन अस्त-व्यस्त

संजय कुंवर  चमोली : चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे जगह – जगह बाधित हुआ है, वहीं दर्जनों ग्रामीण मोटर मार्ग भी बंद हुए हैं। भूस्खलन और नदी, नाले उफान पर होने से चारधाम यात्रा के साथ जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग द्वारा अगले […]

You May Like