बदरीनाथ : भू-बैकुंठ धाम में रिमझिम बारिश के बीच तीन हजार 300 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Team PahadRaftar

संजय कुंवर 

बदरीनाथ : बारिश की फुहारों के बीच कोहरे से ढके बदरी पुरी में तीर्थ यात्रा सुगमता से जारी,सोमवार को 3300 श्रद्धालु पहुंचे धाम।

भू-बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम क्षेत्र में भी मानसूनी बारिश के चलते पिछले दो दिनों से अलकनंदा नदी का जल स्तर बढ़ा हुआ है,हालांकि अलकनंदा नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है, फिर भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए ब्रह्म कपाल छेत्र, नारद कुण्ड के नदी तट की ओर बढ़ते जल स्तर पर एसडीआरएफ और पुलिस बल द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है,वहीं आज मंगलवार सुबह से बदरी पुरी में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है हल्की बारिश के साथ साथ धाम में घना कोहरा छाया हुआ है, बावजूद इसके तीर्थ यात्रा सुचारु रूप से जारी है, ये सीधी live तस्वीरें आप देख रहे हैं भू बैकुंठ नगरी श्री बद्रीनाथ धाम की जहां बदरी पुरी कोहरे की सफेद चादर ओढ़े हुए नजर आ रही है, और श्रद्धालु की श्री बदरी विशाल जी के प्रति अगाध श्रद्धा देखें बारिश की फुहारों के बीच किस तरह सिंह द्वार के आगे भक्ति भाव से खड़े नजर आ रहे हैं,भी आज भी ब्रह्म मुहूर्त से ही श्री हल्की फुहारों के बीच बद्रीनाथ मंदिर के सिंह द्वार के बाहर श्रद्धालुओं की चहल पहल दिखाई दी,श्रद्धालु आसानी से भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शनों का पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं, सोमवार को जहां 3300श्रद्धालुओं ने श्री हरि नारायण प्रभु के दर्शन किए है वहीं कपाट खुलने से लेकर अबतक के आंकड़े देखें तो करीब 12लाख 5 हजार श्रद्धालुओं ने अभी तक भगवान श्री बदरी विशाल जी के दर्शन किए है।

Next Post

ऊखीमठ : भेड़पालकों द्वारा दाती त्योहार की तैयारियां जोरों पर

लक्ष्मण नेगी  ऊखीमठ  :  छह माह सुरम्य मखमली बुग्यालों में प्रवास करने वाले भेड़पालकों के प्रमुख दाती त्यौहार की सभी तैयारियां शुरू कर दी गयी है। ग्रामीण व परिजनों ने दाती त्यौहार में शामिल होने के लिए ऊंचाई वाले बुग्यालों की ओर रूख कर दिया है। 6 माह बुग्यालों में […]

You May Like