
संजय कुंवर
बदरीनाथ : भू-बैकुंठ नगरी श्री बदरीनाथ धाम में मानसून सीजन के चलते जहां तीर्थ यात्रा की रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई थी, वहीं कांवड़ यात्रा शुरू होते ही धाम में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने से फिर रौनक दिखने लगी है।

धरती का मोक्ष धाम बदरीनाथ में श्रावण मास शुरू होते ही बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने से रौनक लौट आई है। धाम में हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। ऐसे में रिमझिम बारिश के बीच श्रद्धालुओं के पहुंचने से बदरीनाथ धाम का सन्नाटा टूटा है। कांवड़ बदरीनाथ धाम के दर्शन कर अलकनंदा नदी से गंगाजल ले जा रहे हैं। शनिवार को 2 हजार श्रद्धालुओं ने नारायण के दर्शन किए। वहीं कपाट खुलने से लेकर अब तक 11 लाख 62 हजार श्रद्धालुओं ने भू-बैकुंठ धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया।

